Headlines

बक्सर में सोमवारी और शिवरात्रि पर यातायात व्यवस्था बदली:कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, फोरलेन पर वन-वे यातायात व्यवस्था रहेगी लागू




बक्सर पुलिस ने श्रावणी मास के द्वितीय सोमवार और शिवरात्रि के अवसर पर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। यह निर्णय रामरेखा घाट और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए लिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय द्वारा 5 अगस्त को जारी निर्देश के अनुसार, विशेष यातायात व्यवस्था दो चरणों में लागू रहेगी। पहला चरण 9 अगस्त की शाम 4 बजे से 10 अगस्त की सुबह 10 बजे तक और दूसरा चरण 10 अगस्त की शाम 4 बजे से 11 अगस्त की सुबह 10 बजे तक चलेगा। दोपहिया वाहनों को जाने की अनुमति इस अवधि में थाना चौक से रामरेखा घाट होते हुए पीपी रोड और तारका नाला से रामरेखा घाट जाने वाले मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः या आंशिक रूप से प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, सिंडिकेट से पुलिस चौकी तक दोपहिया वाहनों को जाने की अनुमति दी गई है। पुलिस ने चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा, ऑटो और बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं। इनमें गोलंबर से बाइपास, ज्योति चौक, आईटीआई रोड, मटिया मोड़ होते हुए दानी कुटिया तक का मार्ग शामिल है। अन्य वैकल्पिक मार्गों में गोलंबर-बाइपास-ज्योति चौक-अंबेडकर चौक होते हुए स्टेशन तक और गोलंबर से बाइपास, ज्योति चौक और पुलिस चौकी थाना चौक तक के मार्ग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, गोलंबर से बाइपास, ज्योति चौक, अंबेडकर चौक, पाण्डेय पट्टी गुमटी, स्कामिनी माता मंदिर, डीएवी मोड़ होते हुए इटाढ़ी रोड तक भी वाहनों का परिचालन होगा। एंबुलेंस को प्रतिबंध से मिली छूट श्रावणी सोमवारी और शिवरात्रि के दौरान बक्सर शहर के अंदर सभी बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। पुलिस के निर्देशानुसार, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रोगी, एंबुलेंस और अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल भी तय किए गए हैं। बस, चारपहिया, तीनपहिया और मोटरसाइकिल की पार्किंग किला मैदान, किला मैदान के पीछे, बाजार समिति और सिंडिकेट के पास की जाएगी। फोरलेन पर वन-वे यातायात व्यवस्था रहेगी लागू गोलंबर से ब्रह्मपुर जाने वाली फोरलेन पर विशेष वन-वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इस मार्ग पर फोरलेन के बाएं लेन (उत्तरी लेन) पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। दोनों दिशाओं से आने-जाने वाले वाहन दाहिने लेन (दक्षिणी लेन) से ही गुजरेंगे। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहनों का प्रयोग न करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से टिकट लेकर घर से निकलने की अपील की गई है, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *