Headlines

बिजनौर के जंगल में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:वन विभाग टीम ने रेस्क्यू किया, VIDEO बनाने जुटी ग्रामीणों की भीड़




बिजनौर के नगीना देहात क्षेत्र में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। गाजीपुर भगवानपुर जंगल में कई दिनों से दहशत फैला रहा तेंदुआ रविवार को वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली। पिंजरे में गुलदार के कैद होने के बाद उसे देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार, गुलदार पिछले कई दिनों से गाजीपुर भगवानपुर और आसपास के गांवों में लगातार दिखाई दे रहा था। इसके चलते लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों की शिकायतों और लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाया था। रविवार को गुलदार उसी पिंजरे में फंस गया। गुलदार के पिंजरे में कैद होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने गुलदार के वीडियो भी बनाए। वन विभाग की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुलदार को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों की निगरानी में आगे की कार्रवाई की जा रही है। गुलदार के हमले में बच्चे की हो चुकी है मौत गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में गुलदार के हमले में 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय का माहौल था। लोग वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे थे। लगातार प्रयासों के बाद गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। इससे पहले भी एक गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो चुका है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल या उसके आसपास अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की है। साथ ही किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने को कहा गया है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *