Headlines

पानीपत में ड्राइवर के साथ साइबर फ्रॉड:लिंक पर क्लिक किया न दिया ओटीपी, खाते से पैसे निकलने का मैसेज देखा हुआ हैरान




पानीपत के तहसील कैंप कृष्णा मंदिर के पास (न्यू रमेश नगर) निवासी एक ड्राइवर के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर बैंक खाते से 40,000 रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में थाना तहसील कैंप पुलिस को लिखित शिकायत देकर अपने रुपए वापस दिलाने और अज्ञात आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रात के समय हुई साइबर ठगी पीड़ित मनी गेरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पेशे से ड्राइवर हैं और मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बीते 27 जुलाई की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से उनके बैंक खाते से 40,000 रुपए उड़ा लिए। खाते से पैसे कटने का पता चलते ही पीड़ित के होश उड़ गए। साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत दर्ज कराई रिपोर्ट ठगी का शिकार होने के तुरंत बाद पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित का कहना है कि वह एक गरीब व्यक्ति हैं और यह रकम उनकी मेहनत की कमाई थी। पुलिस से न्याय और सख्त कार्रवाई की मांग पीड़ित मनी गेरा ने तहसील कैंप थाना प्रभारी से गुहार लगाई है कि साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जाए। उन्होंने अज्ञात आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और जल्द से जल्द उसके रुपए वापस दिलाने का अनुरोध किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *