Headlines

बठिंडा पुलिस ने चलाया ऑपरेशन प्रहार:141 लोग हिरासत में लिए, 23 चोरी की बाइक और अवैध हथियार बरामद




बठिंडा पुलिस ने आज जिले में ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया। इस दौरान जिलेभर में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन किया गया, जिसमें 141 लोगों को हिरासत में लिया गया। यह जानकारी एसएसपी ज्योति यादव बैंस ने दी। एसएसपी ज्योति यादव बैंस ने बताया कि यह ऑपरेशन पंजाब के डीजीपी के दिशा-निर्देशों पर चलाया गया। इसका मुख्य लक्ष्य अपराधी और विभिन्न मामलों में भगोड़े लोगों को पकड़ना था, जिनकी शिकायतें पुलिस को मिली थीं। ऑपरेशन के लिए 58 टीमें बनाई गई थीं, जिन्हें अलग-अलग लक्ष्य दिए गए थे। 41 के पास से चोरी का सामान बरामद पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए 141 लोगों में से 41 के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है। इसके अतिरिक्त, 23 चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। ऑपरेशन के दौरान दो अवैध हथियार भी जब्त किए गए, जिनमें एक .30 बोर का पिस्तौल और एक .32 बोर का पिस्तौल शामिल है। अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 85 हजार रुपए की ड्रग मनी और विभिन्न मामलों से कुल 150 ग्राम हेरोइन बरामद की है। कुछ चोरों को भी पकड़ा गया है। एसएसपी ने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है और शाम तक और भी अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *