Headlines

बठिंडा में बेटा मरने गया तो पिता ने सुसाइड किया:पत्नी के वकील बॉयफ्रेंड के साथ जाने से परेशान था; वीडियो देख लोगों ने जान बचाई




बठिंडा में पारिवारिक कलह के चलते बुजुर्ग ने जहरीली स्प्रे निगलकर जान दे दी। उसका बेटा आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। ट्रैक पर जाने से पहले बेटे ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो गांव के लोगों तक पहुंचा तो वे तुरंत रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और उसे बचा लिया। घर लौटने पर बेटे को पता चला कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक, बेटे की पत्नी के वकील से प्रेम संबंध और उसके करीब दो महीने पहले घर छोड़कर चले जाने को लेकर तनाव था। परिवार पहले भी चार साल पहले एक बेटे को खो चुका है, जिसने फंदा लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला गांव सिवियां में सामने आया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय नाजर सिंह के रूप में हुई है। जानिए, युवक ने वीडियो में क्या कहा… बहुत तंग हूं, मैं बहुत तंग हूं, मेरे मम्मी-पापा भी बहुत तंग है। सत श्री अकाल सभी को, मेरा पिंड सिवियां है और मेरा नाम बूटा सिंह है। 4 साल पहले मेरा भाई गुजर गया था। उसके बाद मुझे पगड़ी दी थी। अब गोभी सरपंच मेरी घरवाली की मदद करता है। वह उसे ऐसे लेकर घूमता-फिरता है, जैसे उसकी घरवाली हो। नाथपुरे का वकील है, उसके साथ मेरी घरवाली की बनती है। उसके साथ विवाह करवाकर बैठी है। मैं बहुत दुखी है। गोभी सरपंच और अपनी घरवाली से, इस वजह से मैं आज अपनी जीवन लीला समाप्त करन लगा हूं। आज मेरा आखिरी दिन है। गोभी सरपंच मुझे बहुत तंग करता है। ये रेलवे लाइन है। जो जोधा की ट्रेन आएगी, मैंने अपनी जिंदगी खत्म कर लेनी है। आप लोग मेरा इंसाफ करना। 4 साल पहले मेरा भाई पंचायत मेंबर भी फंदा लगाकर मर गया था। सरपंच को सच्चे आदमी के साथ खड़े होना चाहिए या फिर झूठे के साथ। आप सभी लोगों ने मेरे साथ इंसाफ करना है। मेरा काम तो हो गया। अब सिलसिलेवार ढंग से पूरा मामला पढ़िए… चार साल पहले बड़े बेटे ने फंदा लगाया
नाजर सिंह के दो बेटे अंग्रेज सिंह और बूटा सिंह हैं। अंग्रेज सिंह की शादी शुदा था। परिवार के मुताबिक, करीब चार साल पहले अंग्रेज सिंह ने किसी कारण फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद परिवार में तनाव और कलह का दौर शुरू हो गया। बड़े बेटे की पत्नी की बूटा से शादी कराई
अंग्रेज सिंह की मौत के बाद परिवार ने उसकी पत्नी का विवाह बूटा सिंह से करवा दिया था। परिवार को उम्मीद थी कि इससे हालात सामान्य हो जाएंगे। बूटा ने बताया कि यहीं से सबसे बड़ी गलती हो गई। पत्नी के वकील से प्रेम संबंध
बूटा सिंह का आरोप है कि शादी के बाद उसकी पत्नी के एक वकील के साथ प्रेम संबंध हो गए। जानकारी मिलने पर उसने और उसके पिता ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। इसके चलते घर में आए दिन विवाद होने लगा। सरपंच भी पत्नी का साथ देता था:
बूट्टा सिंह ने बताया कि परिवार ने उसको समझाने प्रयास किया और लोगों के साथ दबाव भी बनाया गया। लेकिन वह नहीं मानी। गांव का सरपंच भी उसकी पत्नी का साथ देता था। इन परिस्थितियों को लेकर घर में लंबे समय से तनाव बना हुआ था। दो महीने पहले पत्नी घर छोड़कर चली गई
बूटा सिंह के अनुसार, करीब दो महीने पहले उसकी पत्नी वकील के साथ घर छोड़कर चली गई। वह उसी के साथ रहती है। पत्नी के इस तरह घर छोड़ने के बाद वह और उसका परिवार मानसिक तनाव में था। रेलवे ट्रैक पर पहुंचा, वीडियो से बची जान
रविवार को बूटा सिंह तनाव के चलते घर से निकलकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। वहां उसने अपनी परेशानी बताते हुए वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो गांव के लोगों तक पहुंचा तो वे रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। ट्रेन आने से पहले लोगों ने उसे समझाकर वहां से वापस घर ले आए। यहां पता चला कि पिता ने जहरीली स्प्रे निगल कर जाने दे दी। पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच
पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा की टीम ने शव को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। पुलिस परिवार के आरोपों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *