Headlines

अमृतसर में चौकी के बाहर हत्या, अब परिजनों को धमकी:पांच दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, DC से लगाई गुहार, हाईवे जाम करने की चेतावनी




अमृतसर में बीते 15 सितंबर को नवां पिंड पुलिस चौकी के ठीक सामने जसपाल सिंह उर्फ कालू की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की तरफ से आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मृतक के परिजनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों में भारी रोष व्याप्त है। सोमवार को पीड़ित परिवार ने संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर (DC) से मुलाकात की। परिजनों ने ज्ञापन सौंपकर मामले में नामजद 7-8 आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और अपने परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। परिजनों का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते जसपाल की हत्या की गई है और घटना के बाद से ही उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। आरोपियों पर पहले भी दर्ज था केस, लेकिन कार्रवाई नहीं परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी विवाद से जुड़ा एक मामला (धारा 307 के तहत) दर्ज था। परिजनों का आरोप है कि यदि उस समय पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया होता, तो आज उनके बच्चों के सिर से पिता का साया न उठता। शुक्रवार को हाईवे जाम करने की चेतावनी इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए विभिन्न संगठनों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार तक सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे गोल्डन गेट बाईपास हाईवे पर धरना देकर पूरी तरह यातायात ठप कर देंगे। संगठनों ने स्पष्ट किया कि यदि ऐसी नौबत आती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *