Headlines

बठिंडा साइबर थाने में विजिलेंस का छापा:बेटे को गिरफ्तार न करने के बदले रिश्वत लेने के आरोप में SHO का रीडर-ASI गिरफ्तार




मोहाली की विजिलेंस फ्लाइंग स्क्वाड ने बठिंडा के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पर छापा मारा है। टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में थाने में तैनात एक ASI और थानेदार के रीडर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कई घंटों तक चली। गिरफ्तारी के बाद, विजिलेंस टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ मोहाली ले गई। बठिंडा का सदर पुलिस स्टेशन और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन एक ही इमारत में स्थित हैं। बठिंडा निवासी शिकायतकर्ता रितु रानी ने पत्रकारों को बताया कि उनके बेटे और एक लड़की के बीच हुई बातचीत के मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने उनके बेटे को गिरफ्तार न करने के बदले पैसे की मांग की थी। विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा रितु रानी के अनुसार, पुलिस उन्हें लगातार परेशान कर रही थी और पैसे देने का दबाव बना रही थी। उन्होंने इस मामले की शिकायत मोहाली विजिलेंस से की थी। विजिलेंस टीम ने शिकायत के आधार पर कई बार जांच की। आज, टीम ने हवलदार और थानेदार के रीडर को मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने पहले ही विजिलेंस को ऑडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध करा दी थी, जिसमें पुलिसकर्मी उनसे पैसे मांग रहे थे। रितु रानी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें न्याय मिला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *