![]()
जोधपुर में राईका बाग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम को मॉकड्रिल की गई। आईईडी (IED) बम की सूचना पर हुई यह ड्रिल एक घंटे तक चली। इसमें जोधपुर ईस्ट की पुलिस के साथ ही दूसरी एजेंसियां भी शामिल रहीं। इस दौरान सभी का रिस्पॉन्स टाइम भी देखा गया। ईस्ट एडीसीपी (ADCP) नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि इस मॉकड्रिल के बाद पुलिस टीम को बताया गया कि ऐसी परिस्थिति में सामान्य पुलिस क्या-क्या कर सकती है और हमें क्या करना चाहिए। शाम को मिली थी सूचना जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को सभी को इसकी सूचना दी गई थी। यहां एक बाइक में संदिग्ध सामान होने की जानकारी दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही पांच थानों की पुलिस समेत क्यूआरटी, रिजर्व फोर्स, आरपीएफ, सिवलि डिफेंस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। करीब एक घंटे तक चली इस मॉक ड्रिल में सभी का रिस्पॉन्स टाइम देखा गया। इसके साथ ही बाइक को डॉग और ईवीडी से सर्च करवाया गया। इसके बाद टीम की ओर से संदिग्ध सामान को डिस्पोज किया गया।
इधर, यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए स्टेशन के पास रूट भी डायवर्ट किया गया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने वहां मौजूद टीम को बताया कि ये मॉक ड्रिल थी। लेकिन, ऐसी स्थिति में हमें क्या करना है और कैसे लोगों की जान बचानी है।
Source link
बम की सूचना पर राईका बाग रेलवे स्टेशन पर मॉकड्रिल:एक घंटे तक छावनी बना रहा पूरा स्टेशन; एसएचओ से लेकर एंबुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम किया नोट
