Headlines

बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, 1 की मौत:दादा के अंतिम संस्कार में जा रहे थे युवक; घायलों को अंबिकापुर किया रेफर




बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम सेमरवा में सोमवार शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा सेमरवा पंचायत भवन के पास हुआ, जहां यात्री बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम सेमरवा निवासी अनिल यादव (पिता रामाधार यादव), मनीष यादव (पिता रामप्रसाद यादव, उम्र 22 वर्ष) और पूनन यादव (पिता अजय यादव, उम्र 24 वर्ष) एक ही बाइक से ग्राम झारा जा रहे थे। तीनों अपने दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने निकले थे। टक्कर इतनी तेज कि मौके पर हुई मौत सेमरवा पंचायत भवन के पास सामने से आ रही यात्री बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अनिल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनीष और पूनन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अंबिकापुर किया रेफर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सनवाल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर सनवाल थाना प्रभारी ब्रिज लाल भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *