Headlines

बस यात्रा के दौरान चोरी हुआ सरकारी लैपटॉप बरामद:मोगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सुलझाया मामला




मोगा पुलिस ने चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए सरकारी एचपी लैपटॉप बरामद किया है। इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी सरताज सिंह चहल के निर्देशों पर डीएसपी (सिटी) जतिंदर सिंह की निगरानी में थाना सिटी मोगा पुलिस ने की। यह मामला 30 जुलाई 2026 को थाना सिटी मोगा में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 303(2) और 317(2) के तहत दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता सिपाही अमरीक सिंह, जो एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), मोहाली की तकनीकी शाखा में तैनात हैं, ने पुलिस को जानकारी दी थी। सिपाही अमरीक सिंह ने बताया कि 19 जुलाई 2026 को वे फिरोजपुर से मोहाली ड्यूटी के लिए चंडीगढ़ जाने वाली बस में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने अपना बैग बस के सामान रखने वाले रैक में रखा था। इस बैग में विभाग का एचपी कंपनी का सरकारी लैपटॉप, एक ओप्पो ए5 मोबाइल फोन और अन्य निजी सामान था, जिसे यात्रा के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। पुलिस ने शुरू की जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए, थाना सिटी मोगा पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और मानव स्रोतों का उपयोग करते हुए जांच शुरू की। गहन जांच के बाद पुलिस ने विक्रमजीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 6, कोट ईसे खां रोड, जीरा की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान, आरोपी विक्रमजीत सिंह की निशानदेही पर चोरी किया गया सरकारी एचपी लैपटॉप बरामद कर लिया गया। पुलिस अब चोरी हुए अन्य सामान की बरामदगी और इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है। एसएसपी सरताज सिंह चहल ने बताया कि मोगा जिले में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *