बहन की शादी में मासूम शर्मा पर पिस्टल तानी,बचकर भागे:जींद में स्टेज पर दुल्हे के रिश्तेदारों से झगड़ा हुआ; भतीजे को पकड़कर पीटा




हरियाणा के जींद में चचेरी बहन की शादी में पहुंचे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि स्टेज पर फोटो खिंचवाने को लेकर दूल्हा पक्ष के कुछ युवकों ने पहले उनसे बहस की, फिर पिस्टल दिखाकर धमकाया। तभी युवक मासूम से मारपीट भी करने वाले थे, लेकिन सिक्योरिटी में तैनात पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव किया। विवाद बढ़ता देख मासूम शर्मा जान बचाकर वहां से निकल गए। जबकि आरोपियों ने उनके भतीजे की पकड़कर पिटाई कर दी और जाते-जाते मासूम को तीन दिन में जान से मारने की धमकी भी दी। मासूम के भाई विकास की शिकायत के बाद पुलिस जांच के लिए पहुंची। इसके बाद पुलिस ने जांच के लिए मासूम शर्मा को नोटिस भेजकर पेश होने और घटना से जुड़े फोटो-वीडियो उपलब्ध कराने को कहा है। जानिए क्या है पूरा मामला… जानिए पुलिस को शिकायत में क्या बताया भाई बोले- मासूम ने भागकर बचाई जान मासूम के भाई और बीजेपी नेता विकास शर्मा ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 मई की रात अग्रसेन धर्मशाला में चाचा की बेटी प्रिया की शादी के दौरान उनके छोटे भाई व हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा बहन से मिलने गए थे। आरोप है कि पास के कमरे में दूल्हा पक्ष के कुछ युवक शराब पी रहे थे और उनके पास हथियार थे। उन्होंने मासूम को गाली देते हुए बुलाया और विवाद के दौरान हथियार निकाल लिए। स्थिति बिगड़ने पर मासूम अपनी जान बचाकर वहां से भाग गए, जबकि आरोपी उनका पीछा करते रहे। मासूम को तीन दिन में जान से मारने की धमकी शिकायत के अनुसार, बीच-बचाव के दौरान आरोपियों ने विकास शर्मा के बेटे लक्ष्य शर्मा को पकड़कर पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि कार्तिक नाम के एक युवक ने मासूम शर्मा को तीन दिन के भीतर जान से मारने की धमकी दी और उसके किसी बड़े गैंग से संबंध होने की आशंका जताई गई है। हिसार के सुशांत शर्मा से हुई बहन की शादी दरअसल, प्रिया की शादी हिसार के रहने वाले सुशांत शर्मा से हुई है। सुशांत सिंह सातरोड का रहने वाला हैं। मासूम के चाचा राजेश साधारण परिवार है और दोनों का घर भी पास-पास है। 6 तारीख को सुबह गांव का भोजन कार्यक्रम रखा था और बारात स्वागत कार्यक्रम धर्मशाला में रखा था। शादी में मासूम शर्मा की बड़ी बहन और बहनोई धरमू भी गए हुए थे। मासूम के भाई बोले- फुटेज पुलिस के पास मासूम शर्मा के बड़े भाई विकास शर्मा ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में बताया, जो युवक थे, वो हिसार से आई बारात में आए थे। युवकों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पता लगा रही है। इसकी फुटेज पुलिस के पास ही हैं, वे फोटो नहीं ले पाए। मैं अभी इस समय कहीं बाहर हूं। विकास शर्मा पिछले कुछ दिनों से बीजेपी में सक्रिय है और मुख्यमंत्री व मंत्री से लेकर बीजेपी विधायकों के साथ अक्सर किसी न किसी कार्यक्रम में देखने को मिलते हैं। हाल ही में नई प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का स्वागत करने भी गए थे। SP बोले- FIR दर्ज कर ली है, जांच जारी जींद एसपी कुलदीप सिंह का कहना है कि मामले में एएफआईआर दर्ज कर ली है और जांच जारी है। मासूम शर्मा के साथ शादी में किसी के साथ झगड़ा हुआ है, उसका पता लगा रहे हैं। धर्मशाला में सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान कर जल्द पकड़ा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *