![]()
जिले में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मी अपने चरम पर है। बांसवाड़ा नगरपरिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को कलेक्ट्रेट और निर्धारित कार्यालय परिसरों में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। अपने चहेते प्रत्याशियों के समर्थन में आए समर्थकों की भीड़ से शहर के मुख्य मार्ग और प्रशासनिक कार्यालय गुलजार नजर आए। निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम बनाने और भीड़ के प्रबंधन के लिए प्रशासन ने नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया को तीन अलग-अलग स्थानों पर विभाजित किया था, जहां गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। वहीं वार्ड नम्बर 49 से लिए भाजपा से टिकट मांग रहे मुकेश नायक को टिकट नहीं मिला तो उन्होंने ने कॉंग्रेस का दामन थाम लिया। उन्हें कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया जिसके बाद उन्होंने नामांकन कर दिया है। वह 2009 में भाजपा से 350 वोट से जीतकर पार्षद बने थे। 2019 में पार्टी के कहने पर समर्थन कर पूर्व मंत्री भवानी जोशी के बेटे भरत जोशी जिताया इस बार टिकट की मांग पर पार्टी ने टिकट नहीं दिया हैं। नायक ने आरोप लगाया कि पुत्र मोह की चाह में इस बार भी पूर्व मंत्री ने बेटे भरत जोशी को टिकट दिलवाया।
Source link
बांसवाड़ा में भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे को टिकट:नाराज पूर्व पार्षद को कांग्रेस से मिला टिकट, नामांकन के लिए उम्मीदवारों व समर्थकों का जमावड़ा
