![]()
बागपत पुलिस ने दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। करीब तीन घंटे चले इस अभियान में 20 से अधिक वाहन चालकों के चालान किए गए। इनमें दो वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे, जिन पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। यह अभियान बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के काठा गांव के पास टोल प्लाजा पर चलाया गया। इस दौरान दिल्ली से देहरादून की ओर जा रहे वाहनों की सघन तलाशी ली गई। सीओ सुकन्या शर्मा और ट्रैफिक इंस्पेक्टर नोवेंद्र सिरोही ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस चेकिंग अभियान का नेतृत्व किया।
अभियान के दौरान शराब पीकर तेज रफ्तार से वाहन चला रहे दो चालकों के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त, बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म वाले शीशे, ओवरस्पीडिंग और बिना सीट बेल्ट ड्राइव जैसे विभिन्न ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 18 अन्य वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। यह चेकिंग अभियान शनिवार शाम करीब 6 बजे शुरू हुआ और रात 9 बजे तक चला। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और सख्त हिदायत दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है।
Source link
बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पुलिस का चेकिंग अभियान:20 वाहन चालकों के चालान काटे, दो लोग का शराब पीकर चला रहे थे
