Headlines

बाड़मेर में युवती के साथ बैठे युवक का किडनैप:बदमाश स्कॉर्पियो में ले गए, मारपीट कर मांगे 20 लाख; पुलिस बोली- मामला हनीट्रेप का




बाड़मेर जिले में एसी रिपेयरिंग का काम करने वाले मैकेनिक के साथ हनीट्रैप, किडनैपिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। मैकेनिक को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। गाड़ी में युवक के कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। छोड़ने के एवज में 20 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी। हालांकि आरोपियों के चंगुल से भागकर पीड़ित थाने पहुंचा और महिला व उसके बदमाश साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। सीआई देवीचंद ढाका ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर किडनैपिंग, मारपीट और रंगदारी सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला मित्र के साथ बैठा था पीड़ित, तभी पहुंची स्कॉर्पियो
जानकारी के अनुसार, पीड़ित अपनी मां के साथ रहता है। गुरुवार को वह अपनी स्विफ्ट कार में एक महिला के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान महिला के फोन पर एक बदमाश अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो में वहां पहुंचा और पीड़ित को जबरन अपनी गाड़ी में खींच लिया। अपहरण के बाद गाड़ी में पीड़ित के साथ लात-घूसों से मारपीट की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसी बीच, बदमाशों की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीड़ित युवक की गाड़ी को भी टक्कर मार दी। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब गाड़ी के अंदर अर्द्धनग्न हालत में युवक को देखा, तो उन्होंने तुरंत बीच-बचाव कर उसे बदमाशों के कब्जे से मुक्त कराया। गांव वालों को इकट्ठा होते देख आरोपी अपनी स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गए, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस बोली- मामला हनीट्रेप का, आरोपियों की तलाश शुरू
सीआई देवीचंद ढाका ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर किडनैपिंग, मारपीट और रंगदारी सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला हनीट्रैप से जुड़ा नजर आ रहा है। फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *