Headlines

बारिश में भीगे खिलाड़ी, बेमेतरा में एक बालिका बेहोश:राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ, 160 खिलाड़ी हुए शामिल




बेमेतरा जिले में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का सोमवार को शुभारंभ हुआ। बेमेतरा को पहली बार राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। प्रतियोगिता के पहले ही दिन बारिश के कारण खिलाड़ियों को परेशानी हुई। बारिश में भीगने के बाद एक बालिका अचानक बेहोश होकर गिर गई, जिसे तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया। प्रतियोगिता का आयोजन पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर में किया जा रहा है। इसमें 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन दुर्ग सांसद विजय बघेल ने किया। उन्होंने खेल ध्वज फहराया, खिलाड़ियों से परिचय लिया और सभी को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। बारिश में खुले में खड़े रहे खिलाड़ी कार्यक्रम के लिए पंडाल लगाया गया था, लेकिन बारिश के दौरान कई खिलाड़ी खुले में खड़े रहे। बारिश में भीगने के कुछ देर बाद एक बालिका अचानक बेहोश होकर गिर गई। उसे तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया। 160 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा प्रतियोगिता में सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के करीब 160 बालक-बालिका खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता 31 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगी। सांसद बोले- खेल अनुशासन और मेहनत सिखाते हैं सांसद विजय बघेल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति मेहनत करना सिखाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से हार से सीख लेकर आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि शालेय खेल प्रतियोगिताओं से ग्रामीण इलाकों की प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कार्यक्रम में साजा विधायक ईश्वर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सांसद विजय बघेल और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पॉवर लिफ्टिंग उठाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। सिंघोरी विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *