![]()
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। 31 अगस्त 2026 को हुई कॉलेजियम की बैठक में विभिन्न हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति और स्थानांतरण पर फैसला लिया गया। कॉलेजियम की सिफारिश अब केंद्र सरकार के पास जाएगी। केंद्र की मंजूरी और जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति की अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद जस्टिस कोगजे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का कार्यभार संभालेंगे। कॉलेजियम ने तीन जजों के नाम सुझाए क्या है सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम? सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों की नियुक्ति और तबादले की सिफारिश करने वाली व्यवस्था को कॉलेजियम सिस्टम कहा जाता है। इसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) और सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठतम न्यायाधीश शामिल होते हैं। कॉलेजियम की सिफारिशें केंद्र सरकार को भेजी जाती हैं। केंद्र सरकार आपत्ति होने पर प्रस्ताव पुनर्विचार के लिए लौटा सकती है, लेकिन कॉलेजियम दोबारा वही नाम भेज दे तो सरकार को नियुक्ति करनी होती है।
Source link
MP हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस:जस्टिस अल्पेश कोगजे के नाम की सिफारिश; सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव
