Headlines

मथुरा में छाता शुगर मिल अनशन स्थल पर हंगामा:प्रशासन-अनशनकारियों में तीखी बहस के बाद बवाल, पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप




मथुरा में छाता शुगर मिल को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर चल रहे धरने में सोमवार देर रात माहौल गरमा गया। धरना स्थल पर अनशनकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। कहासुनी बढ़ने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। अनशनकारियों ने आरोप लगाया कि धरना खत्म कराने के लिए पुलिस ने लाठी चलाई। बंद पड़ी छाता शुगर मिल को शुरू कराने की मांग को लेकर पिछले 15 दिन से धरना और अनशन चल रहा है। अनशनकारी लगातार प्रशासन से मिल के संचालन को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सोमवार रात धरना स्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे थे। इसी दौरान अनशनकारियों से किसी मुद्दे पर बातचीत के दौरान विवाद हो गया। कुछ ही देर में बातचीत तीखी बहस में बदल गई। इसके बाद धरना स्थल पर मौजूद लोगों में नाराजगी फैल गई। कर्मचारी बोले- लाठीचार्ज कर खदेड़ा विवाद की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी धरना स्थल पर पहुंचने लगे। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें फेसबुक लाइव के जरिए लोगों से धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की जा रही है। वीडियो में एक युवक पुलिस पर लाठी चलाने का आरोप लगाता नजर आ रहा है। मौके पर बढ़ी भीड़, प्रशासन अलर्ट विवाद के बाद धरना स्थल पर देर रात तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी। अधिकारियों ने लोगों से संयम बरतने की अपील की। फिलहाल अनशनकारियों और प्रशासन के बीच बातचीत से कोई समाधान निकलता है या धरना आगे भी जारी रहता है, इस पर नजर बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *