![]()
जयपुर में 90 साल के बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर 9 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। मैरिज ब्यूरो के कर्मचारी बनकर शातिर बदमाशों ने बुजुर्ग से कॉन्टैक्ट किया था। बदनाम करने की धमकियां देकर तीन साल तक ब्लैकमेल करते रहे। महेश नगर थाने में पीड़ित बुजुर्ग के बेटे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। ASI कैलाश चन्द ने बताया- महेश नगर के रहने वाले 79 वर्षीय व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनके 90 साल के पिता को ब्लैकमेल कर 9 लाख रुपए ऐंठे गए हैं। शिकायत में बताया- साल-2022 में शादी सेंटर डॉट कॉम नाम की कंपनी से जुड़े अनजान कर्मचारियों ने पिता के मोबाइल पर कॉल किया। बातचीत के दौरान बुजुर्ग पिता को बातों के जाल में फांस लिया। कुछ समय बाद झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां देने लगे। बेटे से रुपए मांगे तो खुलासा हुआ बदनाम करने की कहकर डरा-धमकाकर ब्लैकमेल कर रुपयों की डिमांड करने लगे। पिछले 3 साल में ब्लैकमेल कर शातिर जालसाजों ने करीब 9 लाख रुपए वसूल लिए। रुपयों की जरुरत होने पर बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता से बातचीत की। बैंक अकाउंट को लेकर आना-कानी करने पर तसल्ली देकर पूछने पर पीड़ित बुजुर्ग ने आपबीती सुनाई। बैंक अकाउंट की डिटेल निकलवाकर चैक करने पर ब्लैकमेल कर करीब 9 लाख रुपए ऐंठने का पता चला। महेश नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ब्लैकमेलरों की तलाश शुरू कर दी है।
Source link
मैरिज ब्यूरो के कर्मचारियों ने 90-साल के बुजुर्ग को फंसाया:बदनाम करने की धमकी देकर 3 साल ब्लैकमेल करते रहे, बेटे से रुपए मांगे तो खुलासा हुआ
