Headlines

रोहतक में भाजपा नेता ने भूपेंद्र हुड्डा पर उठाए सवाल:सेवा संकल्प अभियान में बोले, पूर्व सीएम को जनता के बीच क्यों जाना पड़ा




रोहतक में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान का गांव ब्राह्मणवास से ब्लॉक समिति चेयरमैन खुशीराम हुड्डा के नेतृत्व में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश नांदल पहुंचे और लोगों को सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। सेवा संकल्प अभियान के दौरान पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि गांव ब्राह्मणवास में आए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पूछ रहे थे कि भाजपा ने कौन से काम किए। भाजपा ने कुछ नहीं किया। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा बताए कि देश में लगी धारा 370 व 35ए किसने हटाई। भाजपा सरकार ने इन धाराओं को खत्म किया है। 2014 से पहले आतंकवाद के चलते नागरिक नहीं थे सुरक्षित
मनीष ग्रोवर ने कहा कि 2014 से पहले बस, ट्रेन व हवाई जहाज में बैठते थे तो बोला करते कि सीट के नीचे देख लो, बम तो नहीं रखा। इतना आतंकवाद था, कोई नागरिक सुरक्षित नहीं था। लेकिन आज भारत का हर नागरिक सुरक्षित है। कांग्रेस ने 400 साल तक राम मंदिर नहीं बनवाया, हिंदुओं की भावना से खिलवाड़ किया। नौकरी के लिए गिरवी रखना पड़ता था खेत
मनीष ग्रोवर ने कहा कि पहले युवाओं को नौकरी दिलवाने के लिए किसानों को अपना खेत गिरवी रखना पड़ता था। इसके बाद भी नौकरी नहीं मिलती थी। कांग्रेस ने केवल लूटा व खसोटा है। हमेशा से जातिवाद की राजनीति करके अपना उल्लू सीधा किया है। जनता के बीच भूपेंद्र हुड्डा को जाने की जरूरत पड़ी
मनीष ग्रोवर ने कहा कि जो कांग्रेसी भाजपा पर सवाल उठा रहे है, उन्हें सामने लेकर आए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोल रहे हैं कि मैंने काम किया, क्यों आज उन्हें जनता से पूछने की जरूरत पड़ी। 5 साल में एक बार शक्ल दिखाने आते है, काम करने क्यों जनता के बीच नहीं आते।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *