![]()
भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में युवा मोर्चा संगठन को विस्तार देते हुए 12 जिलों में जिलाध्यक्ष और इनमें से 9 जिलों में जिला महामंत्री घोषित किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने गुरुवार को नियुक्तियों की घोषणा की। नई नियुक्तियों में ग्वालियर ग्रामीण, मऊगंज, सतना, कटनी, पांढुर्णा, भोपाल ग्रामीण, धार ग्रामीण, बुरहानपुर, देवास, विदिशा, उज्जैन ग्रामीण और शाजापुर शामिल हैं। ग्वालियर ग्रामीण से शिवराज यादव, मऊगंज से प्रवीण सिंह ग्वालियर ग्रामीण में शिवराज यादव को जिलाध्यक्ष और मनोज गुर्जर को जिला महामंत्री बनाया गया है। मऊगंज में प्रवीण सिंह जिलाध्यक्ष तथा विवेक तिवारी महामंत्री होंगे। सतना में यश यादव को जिलाध्यक्ष और शुभम परिहार को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। कटनी में पारस जैन जिलाध्यक्ष तथा देवांश श्रीवास्तव महामंत्री बनाए गए हैं। पांढुर्णा, भोपाल ग्रामीण और धार ग्रामीण में नई जिम्मेदारी पांढुर्णा में विवेक रामचाकले को जिलाध्यक्ष और पंकज बंजारी को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। भोपाल ग्रामीण में वीरेन्द्र सिंह राजपूत को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। धार ग्रामीण में उज्ज्वल सोलंकी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। इन दोनों जिलों की सूची में जिला महामंत्री का नाम घोषित नहीं किया गया है। बुरहानपुर, देवास और विदिशा में अध्यक्ष- महामंत्री बुरहानपुर में भरत रावल जिलाध्यक्ष और अमित वास्कले जिला महामंत्री बनाए गए हैं। देवास में रजत पाल सिंह को जिलाध्यक्ष तथा मोहित जाट को महामंत्री बनाया गया है। विदिशा में अनुज मित्तल जिलाध्यक्ष और शिवेन्द्र सिंह राजपूत जिला महामंत्री होंगे। उज्जैन ग्रामीण में हरजीत सिंह, राहुल धाकड़ महामंत्री उज्जैन ग्रामीण में हरजीत सिंह को जिलाध्यक्ष और राहुल धाकड़ को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। शाजापुर में हर्षवर्धन मंडलोई को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। यहां भी महामंत्री की घोषणा नहीं हुई है। महिला मोर्चा में 15 संभागीय प्रभारियों की नियुक्ति भाजपा महिला मोर्चा ने भी प्रदेश में संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष एड. अर्चना परांजपे राजगढ़े की ओर से जारी सूची में चंबल संभाग की प्रभारी ज्योति तोमर, ग्वालियर की क्रांति जोशी, सागर की शालिनी खरबानी, रीवा की आशा गुप्ता, शहडोल की डॉ. स्वप्ना वर्मा और जबलपुर की डॉ. सारिका उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा छिंदवाड़ा की सीमा सिंह यादव, नर्मदापुरम की ज्योति दुबे, भोपाल की ममता गुप्ता, इंदौर की वंदना भोंडे, निमाड़ की माया पटेल, उज्जैन की चारुलता यादव और मंदसौर की मोना सुरतानी को संभागीय प्रभारी बनाया गया है। भोपाल मुख्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी ज्योति सिंह राजपूत और सह प्रभारी की जिम्मेदारी ममता मालवीय को दी गई है।
Source link
बीजेपी युवा मोर्चा के 12 जिलाध्यक्ष घोषित:भोपाल ग्रामीण में वीरेंद्र, ग्वालियर रूरल में शिवराज यादव को कमान
