Headlines

बीरू हत्याकांड में शूटर समाना का एक और ऑडियो वायरल:एनकाउंटर में मारे बदमाशों को बताया शहीद; गांव काला माजरा में समाज ने बुलाई पंचायत




करनाल में बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के बाद 2 बदमाशों के पुलिस एनकाउंटर के बीच एक नया मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक खुद को शूटर समाना बता रहा है। वह एनकाउंटर में मारे गए दोनों बदमाशों को ‘शहीद’ बता रहा है। हालांकि, दैनिक भास्कर डिजिटल इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना के बाद से जिले में माहौल संवेदनशील बना हुआ है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। वहीं एनकाउंटर में मार गए हर्ष निवासी काला माजरा के पक्ष में एक समाज के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पोस्ट डाली गई। जिसमें कहा गया है कि समाज के लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में आज गांव में पहुंचें। जानें… वायरल ऑडियो में क्या कहा वायरल ऑडियो में युवक ‘जय श्री राम, जय बलकारी’ बोलते हुए खुद को शूटर समाना बताता है। वह कहता है कि “रात मेरे दो भाइयों (हर्ष व बीरबल) का एनकाउंटर हुआ, वे शहीद हुए हैं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ऑडियो में वह बीरू वाल्मीकि पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहता है कि बीरू ने सूरज को धोखे से मारा था और निंजा को भी चोट पहुंचाई थी। उसपर चोरी और हफ्ता वसूली जैसे कई केस दर्ज थे।” साथ ही वह यह भी कहता है कि “गैंगवार में मारे जाने के बाद धरना देने का कोई मतलब नहीं है। युवक ऑडियो में यह भी स्पष्ट करता है कि उसका किसी समाज से कोई वैर-विरोध नहीं है और “वाल्मीकि मेरे केसवार हैं और जेल में बंद हैं।” अंत में वह अपने साथियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहता है कि हम तो मरने के लिए पैदा हुए हैं, माथे पर कफन बांधकर निकले हैं। बीरू वाल्मीकि हत्याकांड में अब तक की कार्रवाई बुधवार, 5 अगस्त की रात को करनाल के हांसी रोड पर दो बदमाशों ने बीरू वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद गुरुवार को मृतक के परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसी रात कार्रवाई करते हुए हर्ष और बीरबल नाम के दो बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस ने दोनों को इस हत्याकांड का शूटर बताया। पोस्टमार्टम के बाद भी जारी रहा विवाद शुक्रवार को पुलिस ने दोनों बदमाशों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, बीरू वाल्मीकि के परिजनों ने तीन मांगों को लेकर फिर से विरोध करते हुए हंगामा किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ और शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस की आगे की कार्रवाई फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वायरल ऑडियो की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें बोलने वाला व्यक्ति वास्तव में कौन है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *