Headlines

बेलसंड के संदीप दास बने हनुमानगढ़ी के नए महंथ:अयोध्या संत समाज ने सर्वसम्मति से सौंपी गद्दी, मिथिलांचल में खुशी




सीतामढ़ी जिले के बेलसंड प्रखंड स्थित मारर गांव के निवासी संदीप दास जी महाराज को अयोध्या की विश्व प्रसिद्ध श्री हनुमानगढ़ी की उजैनिया पट्टी का नया श्री महंथ नियुक्त किया गया है। यह पद पूर्व महंथ के निधन के बाद रिक्त था। अयोध्या के संत समाज और प्रमुख महंथों ने सर्वसम्मति से संदीप दास जी महाराज का चयन किया। पारंपरिक विधि-विधान, मंत्रोच्चार और चादरपोशी के साथ उन्हें गद्दी की जिम्मेदारी सौंपी गई। 9 वर्ष की आयु में चले गए थे अयोध्या संदीप दास जी महाराज स्वर्गीय रघुनाथ मिश्रा के पुत्र हैं। वे मूल रूप से सीतामढ़ी के बेलसंड प्रखंड के मारर गांव के रहने वाले हैं। परिवार के अनुसार, उन्होंने मात्र 9 वर्ष की आयु में शिक्षा के लिए अयोध्या प्रस्थान किया था। वहीं उन्होंने पूर्व महंथ रमेश दास जी महाराज से दीक्षा ग्रहण कर सनातन परंपरा की सेवा आरंभ की। उनके श्री महंथ बनने की खबर मिलते ही मारर गांव, बेलसंड और पूरे मिथिलांचल में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने इसे बिहार और मिथिला के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है। कई संत-महात्माओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *