Headlines

भर्ती प्रक्रिया पर रोक से आवेदकों के सवालों को मिला बल: वड़िंग



चंडीगढ़| पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार पर भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया जनवरी में शुरू हुई थी और फरवरी में परिणाम घोषित किया गया था। इसके बाद कुछ आवेदकों ने इंटरव्यू के दौरान अंक देने में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए अदालत का रुख किया था। वड़िंग ने कहा कि हाईकोर्ट ने मामले में भर्ती से संबंधित पूरा रिकॉर्ड तलब किया था। उन्होंने कहा कि कमेटी की पड़ताल के दौरान अंक देने की प्रक्रिया में अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद अदालत ने कमेटी की जांच के आधार पर अगली सुनवाई तक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी। वड़िंग ने कहा कि इससे आवेदकों की ओर से उठाए गए सवालों को बल मिला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *