![]()
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज रविवार को भीलवाड़ा नगर निगम कर्मचारियों द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया।प्रभात फेरी में निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर मार्च किया, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा। शहर के मुख्य मार्गो से निकला मार्च नगर निगम के सचिव हरनारायण माली ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर निगम द्वारा आज स्वाधीनता दिवस प्रभात फेरी का आयोजन किया गया गई।प्रभात फेरी नगर निगम परिसर से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः नगर निगम पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ इसका समापन किया गया। पांच स्थानों पर हुआ आयोजन इस दौरान शहर के पांच प्रमुख स्थानो बापू नगर, कुंभा सर्किल, सांगानेरी गेट सहित अन्य क्षेत्रों में भी प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वतंत्रता दिवस का संदेश पहुंचे और जनजागरूकता बढ़े। 10 अगस्त को निकलेगी तिरंगा रैली माली ने बताया कि हर साल की परंपरा के अनुसार 10 अगस्त को दोपहर 1 बजे नगर निगम परिसर से विशाल तिरंगा रैली भी निकाली जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इन आयोजनों में भाग लेकर राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
Source link
भीलवाड़ा नगर निगम ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी निकाली:तिरंगा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे, 10 अगस्त को रैली निकलेगी
