Headlines

Garba Essentials Guide; Energy Foods Cash – Precaution Tips


14 मिनट पहलेलेखक: अदिति ओझा

  • कॉपी लिंक

गरबा सिर्फ एक नृत्य नहीं, बल्कि आस्था, उत्सव और लोगों को जोड़ने वाली परंपरा है। ‘गरबा’ शब्द संस्कृत के ‘गर्भ’ से निकला है, जिसका अर्थ ‘कोख’ होता है।

पारंपरिक रूप से यह नृत्य एक मिट्टी के घड़े और उसके भीतर जलते दीपक के चारों ओर किया जाता था, जो जीवन और सृजन का प्रतीक माना जाता है। साल 2023 में ‘गरबा ऑफ गुजरात’ को यूनेस्को ने ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर’ की सूची में शामिल किया था।

गरबा सिर्फ सांस्कृतिक परंपरा नहीं, शरीर के लिए एक तरह की कार्डियो एक्सरसाइज भी है। लेकिन कई लोग गरबा की एक्साइटमेंट में कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जो सेहत पर भारी पड़ सकती है।

कुछ लोग नवरात्रि के दौरान व्रत रखते हैं, कम खाते हैं और फिर कई घंटों तक लगातार गरबा खेलते हैं। वहीं कुछ लोग सालभर ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते, लेकिन इन 9 दिनों में लंबे समय तक डांस करते हैं। ऐसे में शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, जिससे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में गरबा से जुड़ी सावधानियों पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • गरबा खेलने से पहले शरीर को कैसे तैयार करें?
  • गरबा के लिए जाते हुए बैग में कौन-सी चीजें जरूर रखें?

एक्सपर्ट- डॉ. प्रशांत सिन्हा, सीनियर कंसल्टेंट, इमरजेंसी मेडिसिन, पीएसआरआई हॉस्पिटल, नई दिल्ली

सवाल- क्या गरबा बॉडी के लिए अच्छी एक्सरसाइज है?

जवाब- हां, गरबा एक तरह की कार्डियो एक्सरसाइज है। इसमें लगातार चलना, घूमना और तेज गति से मूवमेंट करना होता है, जिससे हार्ट रेट बढ़ती है और शरीर ज्यादा ऑक्सीजन का इस्तेमाल करता है। अगर इसे रेगुलर और सही तरीके से किया जाए तो यह हार्ट हेल्थ, स्टैमिना और फिटनेस के लिए फायदेमंद है।

सवाल- गरबा खेलने से पहले शरीर को कैसे तैयार करें?

जवाब- गरबा में लगातार घूमना, तेज कदमों से चलना और कई घंटों तक एक्टिव रहना पड़ता है। इसलिए बिना तैयारी के सीधे डांस शुरू करने से मांसपेशियों में खिंचाव, पैरों में दर्द या जल्दी थकान हो सकती है। इससे बचने के लिए-

  • 5-10 मिनट वार्म-अप करें।
  • पैरों, टखनों और कंधों की हल्की स्ट्रेचिंग करें।
  • आरामदायक कपड़े और फुटवियर पहनें।
  • गरबा से पहले पर्याप्त पानी पिएं।
  • शरीर को धीरे-धीरे एक्टिव करें, सीधे तेज डांस शुरू न करें।

सवाल- अगर किसी का नवरात्रि व्रत है तो क्या वे गरबा खेल सकते हैं?

जवाब- हां, व्रत रखने वाले लोग गरबा खेल सकते हैं। बस यह ध्यान रखें कि शरीर को लगातार ऊर्जा और पानी मिलता रहे। व्रत के दौरान लंबे समय तक खाली पेट रहने और कई घंटे गरबा खेलने से थकान, चक्कर या डीहाइड्रेशन हो सकता है।

सवाल- व्रत वाले लोग गरबा खेलने से पहले क्या खाएं?

जवाब- इस दौरान शरीर को ऐसी चीजों की जरूरत होती है, जो धीरे-धीरे एनर्जी दें और ब्लड शुगर स्पाइक न करें। गरबा से पहले क्या खाएं, क्या न खाएं, ग्राफिक में देखिए-

सवाल- गरबा के दौरान सबसे कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम्स क्या होती हैं?

जवाब- लगातार घूमना, तेज कदमों से चलना, कूदना और भीड़ में लंबे समय तक एक्टिव रहना शरीर पर प्रेशर डाल सकता है। इससे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं, ग्राफिक में देखिए-

सवाल- इन प्रॉब्लम्स का इलाज क्या है?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

डीहाइड्रेशन

  • ठंडी और छायादार जगह पर बैठें।
  • शरीर का तापमान सामान्य होने दें।
  • ORS या इलेक्ट्रोलाइट्स लें।

अत्यधिक थकान

  • कुछ समय के लिए गरबा बंद कर दें।
  • शरीर को रिकवर होने का समय दें।
  • हल्का एनर्जी देने वाला स्नैक खाएं।

पैरों में ऐंठन

  • प्रभावित पैर को सीधा करें।
  • पिंडली और पैर की हल्की स्ट्रेचिंग करें।
  • कुछ मिनट चलने-फिरने से भी राहत मिल सकती है।

मांसपेशियों में खिंचाव

  • जिस मांसपेशी में खिंचाव है, उसे आराम दें।
  • बर्फ की सिकाई करें।
  • दर्द बढ़ने पर दोबारा गरबा न खेलें।

घुटने, टखने या कमर में दर्द

  • प्रभावित हिस्से पर दबाव कम करें।
  • क्रैप बैंडेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • दर्द लगातार बना रहे तो डॉक्टर को दिखाएं।

चक्कर आना

  • तुरंत भीड़ से बाहर निकलें।
  • बैठ जाएं और सिर को स्थिर रखें।
  • सामान्य महसूस होने तक आराम करें।

कमजोरी महसूस होना

  • फल, ड्राई फ्रूट्स या अन्य हल्का स्नैक लें।
  • कुछ देर बैठकर शरीर को रिकवर होने दें।
  • हो सके तो अगला राउंड छोड़ दें।

सांस फूलना या धड़कन तेज होना

  • तुरंत एक्टिविटी रोक दें।
  • गहरी और धीमी सांस लेने की कोशिश करें।
  • कुछ मिनट में राहत न मिले तो मेडिकल हेल्प लें।

सवाल- किन लोगों को गरबा खेलते समय ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए?

जवाब- कुछ लोगों को अपनी फिटनेस और हेल्थ कंडीशन के हिसाब से अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। ग्राफिक में देखिए-

सवाल- क्या पीरियड्स के दौरान गरबा खेल सकते हैं?

जवाब- यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि उस समय शरीर कैसा महसूस कर रहा है। अगर तेज दर्द, हैवी ब्लीडिंग, चक्कर, कमजोरी या थकान महसूस हो रही है तो आराम करना बेहतर है। अगर सामान्य महसूस कर रही हैं तो अपनी क्षमता के अनुसार गरबा खेल सकती हैं।

सवाल- गरबा के लिए जाते हुए बैग में कौन-सी चीजें जरूर रखें?

जवाब- गरबा में कई घंटे तक रहना पड़ सकता है। ऐसे में कुछ जरूरी चीजें साथ रखने से डीहाइड्रेशन, थकान या छोटी-मोटी परेशानी से बचा जा सकता है। बैग बहुत भारी न हो, लेकिन उसमें ऐसी चीजें जरूर हों, जो जरूरत पड़ने पर काम आ सकें। ग्राफिक में लिस्ट देखिए-

सवाल- बैग में कौन सी दवाएं जरूर रखें?

जवाब- गरबा के दौरान लंबे समय तक डांस करने से मांसपेशियों में खिंचाव, घुटने या टखने में दर्द, सिरदर्द, एसिडिटी या डिहाइड्रेशन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए कुछ दवाएं और फर्स्ट-एड बैग में जरूर रखें। अगर आप कोई दवा नियमित लेते हैं, तो उसे साथ रखना न भूलें।

सवाल- भीड़भाड़ वाले गरबा पंडाल में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

जवाब- ज्यादा भीड़ होने पर धक्का-मुक्की, गिरने, घुटन महसूस होने या इमरजेंसी में बाहर निकलने में परेशानी हो सकती है। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखें-

सवाल- गरबा खेलते समय कौन-से संकेत दिखें तो तुरंत रुक जाएं?

जवाब- गरबा के दौरान थकान होना सामान्य है। लेकिन कुछ लक्षण ऐसे होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, जैसेकि-

  • सीने में दर्द या भारीपन।
  • सांस लेने में परेशानी।
  • चक्कर और बेहोशी।
  • धुंधला दिखना।
  • कमजोरी महसूस होना।
  • दिल की धड़कन बहुत तेज या अनियमित लगना।

*****************

ग्राफिक्स- महेंद्र वर्मा

……………………

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- व्रत के खाने का हेल्थ रिपोर्ट कार्ड: किसे मिले कितने नंबर, किसमें है प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, कैसे बनाएं हेल्दी

इस नवरात्रि पर हमने तैयार किया है 10 लोकप्रिय व्रत फूड्स का हेल्थ रिपोर्ट कार्ड। जानिए, इस रिपोर्ट कार्ड में किस फूड को कितने नंबर मिले हैं। किसकी सबसे बड़ी ताकत क्या है और सबसे बड़ी कमजोरी क्या है। न्यूट्रिशन के मामले में कौन कितना दमदार है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *