Headlines

भोजपुर में किसान समेत 2 लोगों की मौत:ठनका की चपेट में आने से गई जान, खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा




भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में बुधवार को ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना धनगाई थाना क्षेत्र के गड़हा बधार की है, जहां खेत में काम कर रहे बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीशपुर नगर वार्ड नंबर 10 निवासी मोलन चौधरी(68) के तौर पर हुई है। पेशे से किसान थे। मृतक के बेटे मनोज चौधरी ने बताया कि पिताजी खेत में मेड़ (आर) बना रहे थे। तभी तेज बारिश शुरू हो गई। इस बीच तेज गर्जन के साथ अचानक ठनका उन पर गिर पड़ा। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा दूसरी घटना शाहपुर के कनैली गांव की है। जहां ठनका की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेतिया जिला के गोपालपुर निवासी गणपत राम के पुत्र प्रमोद राम(47) के तौर पर हुई है। पेशे से मजदूर थे। जानकारी के अनुसार वह अपने गांव के अन्य लोगों साथ हर साल की तरह शाहपुर के कनैली गांव आए थे। बुधवार की शाम खेत में काम कर रहे थे। तभी तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान तेज गर्जन के साथ अचानक ठनका उन पर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक मोलन चौधरी के परिवार में पत्नी भागीरथी देवी, पांच पुत्री सुमन, अनीता, सुनीता, पुतुल, रिंकू और एक पुत्र मनोज चौधरी है। जबकि पश्चिमी चंपारण निवासी दूसरे मृतक के परिवार में पत्नी तारा देवी, दो पुत्र और एक पुत्री है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *