![]()
भोजपुर जिले के गंज गांव निवासी राजमिस्त्री सनोज कुमार की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर भाकपा-माले ने प्रदर्शन किया। पीरो-बिहिया स्टेट हाईवे-102 पर धरहरहा मोड़ के पास करीब एक घंटे तक जाम रखा। जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंदोलन के दौरान माले नेताओं ने सनोज कुमार की बरामदगी के साथ-साथ मामले की न्यायिक जांच, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर कठोर सजा, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। उग्र आंदोलन की चेतावनी चक्का जाम से पहले माले कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मोड़ से जुलूस निकाला। जुलूस सब्जी मंडी और डाकबंगला मोड़ होते हुए धरहरहा मोड़ पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यक्रम का नेतृत्व विधानसभा प्रभारी एवं प्रखंड सचिव हरेंद्र सिंह ने किया। हरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि 13 अगस्त 2025 को जगदीशपुर उत्पाद विभाग की टीम ने सनोज कुमार को हिरासत में लिया था, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों को न्याय की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू हुई। जब तक सनोज कुमार की सकुशल बरामदगी नहीं हो जाती और दोषियों को दंडित नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
आर्थिक सहायात और सुरक्षा की मांग प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। अगर समय रहते कार्रवाई की जाती तो पीड़ित परिवार को लंबे संघर्ष के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। माले नेताओं ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक और सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की। पुलिस ने जाम खुलवाया सड़क जाम की सूचना मिलते ही बिहिया थानाध्यक्ष सुन्देश्वर कुमार दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी मांगों को संबंधित स्तर तक पहुंचाने और विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त कर दिया। पुलिस ने यातायात को सामान्य कराया। अब तक नहीं मिला सुराग बता दें, सनोज कुमार के लापता होने के मामले में अब तक उत्पाद विभाग के दो अवर निरीक्षक, चार सिपाही और एक चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक भी पूर्व में घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की समीक्षा कर चुके हैं। इसके बावजूद सनोज कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों और स्थानीय लोगों में लगातार आक्रोश बना हुआ है।
Source link
भोजपुर में सनोज मीसिंग मामले में माले का प्रदर्शन:एक घंटे तक SH-102 जाम; न्यायिक जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
