Headlines

भोपाल की हवा खराब, NGT ने मांगी रिपोर्ट:कहा- साल 2019 से अब तक का वायु गुणवत्ता चार्ट पेश करें; सितंबर में अगली सुनवाई




भोपाल की खराब हवा को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने रिपोर्ट मांगी है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और नगर निगम को साल 2019 से अब तक के वायु गुणवत्ता का चार्ट पेश करने को कहा है। अगली सुनवाई सितंबर में होगी। एनजीटी की सेंट्रल जोन बैंच ने भोपाल की वायु गुणवत्ता, पर्यावरणीय प्रबंधन एवं संबंधित निधियों के उपयोग से जुड़े मामलों की सुनवाई न्यायमूर्ति श्यो कुमार सिंह, न्यायिक सदस्य सुधीर कुमार चतुर्वेदी की पीठ के समक्ष हुई। याचिका पर्यावरणविद् राशिद खान ने लगाई थी। जिनकी ओर से अधिवक्ता हर्षवर्धन तिवारी ने पैरवी की। नगर निगम की अनुपालन रिपोर्ट पर महत्वपूर्ण टिप्पणी
पिछले आदेश 20 मई 2026 के अनुपालन में भोपाल नगर निगम द्वारा अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। नगर निगम की ओर से यह तर्क रखा गया कि आवंटित एवं प्राप्त निधियों का पर्याप्त उपयोग किया गया है। हालांकि, अधिकरण ने प्रस्तुत चार्ट के अवलोकन के पश्चात पाया कि वर्ष 2024-25 में मात्र 12.44 करोड़ रुपए अर्थात 21.18% निधि का उपयोग हुआ, जबकि वर्ष 2025-26 में निधि के उपयोग का कोई विवरण नहीं था। इसी प्रकार वर्ष 2023-24 में भी किसी कार्य के निष्पादन का विवरण नहीं पाया गया। सुनवाई के दौरान आवेदक पक्ष की ओर से अधिवक्ता हरप्रीत सिंह गुप्ता एवं तिवारी ने नगर निगम की अनुपालन रिपोर्ट के संबंध में विभिन्न आपत्तियां उठाई। अधिकरण ने इन आपत्तियों को लिखित रूप में दो सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने की अनुमति/निर्देश दिए हैं। 2019 से वर्तमान तक वायु गुणवत्ता का विस्तृत रिकॉर्ड मांगा
मामले में पर्यावरणीय स्थिति की गंभीरता और निरंतर निगरानी को देखते हुए अधिकरण ने बोर्ड को निर्देशित किया कि वह वर्ष 2019 से वर्तमान समय तक की वायु गुणवत्ता का विस्तृत स्टेटस चार्ट प्रस्तुत करें। अधिकरण ने विशेष रूप से निर्देश दिया है कि वायु गुणवत्ता का विवरण माहवार प्रस्तुत किया जाए। विभिन्न वायु गुणवत्ता मानकों/पैरामीटर्स के संबंध में अलग-अलग विवरण दिया जाए। साथ ही अनुमेय मानकों का पृथक चार्ट भी प्रस्तुत करने को कहा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *