Headlines

मंडी के टिहरा में राज्यस्तरीय कारगिल विजय दिवस होगा:26 जुलाई को समारोह, स्वास्थ्य मंत्री शांडिल करेंगे अध्यक्षता; डीसी ने की समीक्षा बैठक




मंडी जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के टिहरा में 26 जुलाई को राज्य स्तरीय कारगिल विजय दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शुक्रवार को डीसी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में समारोह के सभी प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ.) धनीराम शांडिल इस राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। डीसी अपूर्व देवगन ने कारगिल विजय दिवस को देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन बताया। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य कर समारोह को सफल बनाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को मंच, पंडाल और पार्किंग, जल शक्ति विभाग को पेयजल, विद्युत बोर्ड को निर्बाध बिजली, स्वास्थ्य विभाग को आपात चिकित्सा सेवाएं और अग्निशमन विभाग को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कूड़ा निष्पादन और सौंदर्यीकरण के कार्य पूरे करने के निर्देश जिला सैनिक कल्याण विभाग को वीर नारियों, शहीदों के परिजनों, युद्ध वीरों और पूर्व सैनिकों के सम्मान, ठहरने तथा परिवहन की उचित व्यवस्था करने को कहा गया है। स्थानीय निकायों और पंचायतों को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, शौचालय, कूड़ा निष्पादन और सौंदर्यीकरण के कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे समारोह में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके लिए जिला भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग तथा पूर्व सैनिक लीग के सहयोग से तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस विभाग को सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी प्रत्यक्ष और वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *