Headlines

मंडी में कंगना के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन:सांसद ने CJP प्रदर्शनकारियों को बताया था 'गटरछाप'; विरोध रैली निकालकर पुतला फूंका




सांसद कंगना रनौत द्वारा युवाओं को ‘गटरछाप’ कहने वाले बयान के विरोध में मंगलवार को मंडी जिला युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडी शहर में विरोध रैली निकाली और सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंका। यह विरोध रैली कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन से शुरू हुई। प्रदर्शनकारियों ने शहर में नारेबाजी करते हुए कंगना रनौत के बयान को युवाओं का अपमान बताया और उनसे तत्काल माफी की मांग की। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी नारे लगाए गए। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सह-प्रभारी ज्योतिष एच.एम. ने किया। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत ने ‘गटरछाप’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर न केवल युवाओं का, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों का भी अपमान किया है। उन्होंने इस भाषा को अभद्र और अपमानजनक बताया। ज्योतिष एच.एम. ने चेतावनी दी कि यदि कंगना रनौत अपने बयान पर माफी नहीं मांगती हैं, तो युवा कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में उनके हर दौरे पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन और घेराव करेगी। चंपा ठाकुर ने भी कंगना रनौत पर निशाना साधा जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने भी कंगना रनौत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके बयानों से लगता है कि वह मानसिक संतुलन खो चुकी हैं और मुंबई तथा हिमाचल से बाहर रहने के कारण उनका जनता से जुड़ाव खत्म हो गया है। चंपा ठाकुर ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुए थप्पड़ कांड का भी जिक्र करते हुए कहा कि कंगना को उससे सीख लेनी चाहिए थी। ‘गटरछाप’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय चंपा ठाकुर ने युवाओं को ‘गटरछाप’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के युवाओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जब तक सांसद सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगतीं, तब तक पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *