Headlines

लुधियाना में कारोबारी ने थाने में किया आत्मदाह:टॉयलेट में जाकर पेट्रोल छिड़का, फिर आग लगा ली; परिजन बोले- तांत्रिक ने फंसाया था




लुधियाना के दवा कारोबारी ने खन्ना के थाना सिटी-1 के टॉयलेट में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। आर्थिक तंगी से जूझ रहा कारोबारी एक ढोंगी बाबा के जाल में फंस गया था और उसने गरीबी दूर करने के बदले उससे 73 हजार रुपए ठग लिए। कारोबारी के हालात नहीं सुधरे तो उसने ढोंगी बाबा से पैसे वापस मांगे। उन्हीं पैसों को लेकर ढोंगी बाबा के साथ उसकी तकरार होने लगी। कारोबारी ने थाना सिटी-1 में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। सोमवार को पुलिस ने कारोबारी और ढोंगी बाबा को थाने बुलाया था। इसी दौरान कारोबारी थाने के टॉयलेट में गया और दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद उसने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली और उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने इस संबंध में सीनियर अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों को जैसे ही इस मामले में पता चला तो उन्होंने पूरा मामला दबाने की कोशिश की। अफसरों ने देर शाम तहसीलदार को बतौर मजिस्ट्रेट मौके पर बुलाया और उनके सामने शव का पंचनामा किया। ढोंगी बाबा के जाल में फंसने से सुसाइड तक की पूरी कहानी… पुलिस ने चार आरोपी किए गिरफ्तार पुलिस ने ढोंगी बाबा चरणदास और उसके साथियों मक्खन सिंह, जुगराज सिंह उर्फ जिमी और इंदरप्रीत सिंह उर्फ ईशू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी खन्ना विनोद कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। ******** ये खबर भी पढ़ें: जालंधर सिविल अस्पताल के निक्कू वार्ड में आग लगी: तड़के धुआं भरा, 4 नवजात बच्चों को बाहर निकाल जान बचाई गई जालंधर के सिविल अस्पताल के निक्कू वार्ड में आज सुबह करीब 5 बजे आग लग गई। जिससे मरीजों में अफरा-तफरी को माहौल बन गया, हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते पूरे वार्ड को खाली करा लिया। यहां पर 4 बच्चे भर्ती थे। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *