Headlines

मक्का खरीदी में 76 लाख की गड़बड़ी करने वाला गिरफ्तार:17 किसानों के खातों में डलवाए थे पैसे, जांच में वेयरहाउस में मक्का नहीं मिला




सागर के देवरी में मक्का खरीदी के नाम पर पोर्टल पर फर्जी दस्तावेज अपलोड कर 17 किसानों के खातों में 76 लाख 31 हजार 750 रुपए का भुगतान कराने के मामले में फरार आरोपी अतिशय पिता अवधेश जैन, निवासी गांधी वार्ड, को पुलिस ने रहली से गिरफ्तार किया है। आरोपी को देवरी थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में 343 मीट्रिक टन मक्का खरीदी के दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड किए गए थे, लेकिन एनसीसीएफ के भौतिक सत्यापन में शाडिल्य वेयरहाउस में मक्का का भंडारण नहीं मिला। मक्का खरीदी के लिए कंपनी को बनाया था पोर्टल और खरीदी पार्टनर जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ने 2025 में मध्यप्रदेश में मक्का से इथेनॉल उत्पादन के लिए समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी की व्यवस्था की थी। इसके लिए एनसीसीएफ के दिल्ली मुख्यालय ने एकता कंपनी को पोर्टल और खरीदी पार्टनर नियुक्त किया था। एकता कंपनी ने मक्का खरीदी के लिए फूड गार्ड फार्मर प्रोसेसिंग कंपनी लिमिटेड एपीओ का पंजीयन किया था। इस मामले में फूड गार्ड फार्मर प्रोसेसिंग कंपनी के डायरेक्टर मनीष पटेल ने अतिशय जैन को मक्का खरीदी के लिए नियुक्त किया था। 17 किसानों के खातों में डाली गई 76.31 लाख की राशि एनसीसीएफ की ओर से 17 किसानों के खातों में कुल 76 लाख 31 हजार 750 रुपए का भुगतान किया गया था। इसके बाद एनसीसीएफ ने जब भौतिक सत्यापन कराया तो एग्रीमेंट के मुताबिक शाडिल्य वेयरहाउस मौके पर नहीं मिला। सत्यापन में वेयरहाउस में मक्का का भंडारण भी नहीं पाया गया। पुलिस के अनुसार, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बिना भौतिक सत्यापन के किसानों के खातों में राशि डाली गई। मामले में कंपनी और एफपीओ के डायरेक्टर मनीष पटेल तथा अतिशय जैन की मिलीभगत की जांच की जा रही है। रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ देवरी थाने के जांच अधिकारी उप निरीक्षक समरथ सीनम ने बताया कि पूरे प्रकरण में 343 मीट्रिक टन मक्का खरीदी से संबंधित दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड किए गए थे। भौतिक सत्यापन के दौरान एनसीसीएफ को वेयरहाउस में मक्का का भंडारण नहीं मिला, जबकि 17 किसानों के खातों में 76 लाख 31 हजार 750 रुपए का भुगतान किया जा चुका था। उन्होंने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी अतिशय जैन को रहली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *