Headlines

पारिवारिक जमीन विवाद में कुएं में कूदा युवक:परिजनों का आरोप- जमीन बेचने का बनाया जा रहा था दबाव; शव उठाने से किया मना




अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में पारिवारिक जमीन विवाद के चलते एक युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है काफी समय से उसे जमीन छोड़ने या बेचने का दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई कर गिरफ्तार करने और सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। परिजन और ग्रामीण मिनी सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे है। उनका कहना है कि दोषियों के गिरफ्तार नहीं होने तक शव और धरना नहीं उठाएंगे। जमीन बेचने के लिए दबाव बनाने का आरोप पारिवारिक जमीन विवाद में अचलपुरी गांव के रहने वाले कमल सिंह नाम के युवक ने सुसाइड किया है। मृतक के भाई धनपाल का कहना है कि उसके भाई को गांव के ही कुछ लोग प्रताड़ित करते आ रहे हैं। दो महीने पहले मुझ पर भी वार किया था। तब मुझे 16 टांके आए थे। हमारी 10 बीघा जमीन है। उस पर बुआई नहीं करने दे रहे हैं, जबकि कब्जा भी हमारे पास है। काफी समय से मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। जमीन छोड़ने और बेचने के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। दूसरे पक्ष की ओर से दी जा रही धमकी और उत्पीड़न से परेशान होकर कमल ने सुसाइड किया। मृतक के चार बेटी और एक बेटा है। मिनी सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे हादसे से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण मिनी सचिवालय अलवर पहुंचे और मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल एसपी सुधीर चौधरी से मिलने कार्यालय पहुंचा। परिजनों ने एसपी ऑफिस के बाहर भी जमकर नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच के साथ आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी की मांग रखी। मामले की गंभीरता और मिनी सचिवालय पर बढ़ते तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी परिजनों से समझाइश की कोशिश कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *