Headlines

मणिमहेश परिक्रमा मार्ग पर बिगड़ा मौसम, प्रशासन अलर्ट:यात्रा खत्म होने के बाद भी जा रहे लोग; चंबा प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी




मणिमहेश कैलाश क्षेत्र में मौसम खराब होने के बाद प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। श्रद्धालुओं और आम जनता से ऊंचाई वाले इलाकों और परिक्रमा मार्ग पर सावधानी बरतने को कहा गया है। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में खराब मौसम का अलर्ट दिया है। श्री मणिमहेश कैलाश की सरकारी यात्रा 19 सितंबर को खत्म हो चुकी है। इसके बावजूद कुछ श्रद्धालु और लोग अभी भी परिक्रमा मार्ग और ऊंचाई वाले इलाकों की ओर जा रहे हैं। कैलाश और दुर्गम क्षेत्रों में जाना खतरनाक उपमंडल अधिकारी भरमौर अजय कुमार सिंह ने बताया कि मौजूदा मौसम में मणिमहेश कैलाश और दुर्गम क्षेत्रों में जाना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में इन इलाकों में जाने से बचें और हालात ठीक होने तक अपनी यात्रा रोक दें। मौसम की स्थिति पर नजर रखें लोग प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है। जनसुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *