Headlines

महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ घर घर फॉर्म भरो मुहिम को किया जाएगा और तेज



भास्कर न्यूज| महासमुंद महंगी बिजली दरों, स्मार्ट मीटर के विरोध में महासमुंद जिला कांग्रेस ने घर-घर फॉर्म भरो अभियान तेज करने की रणनीति बनाई। कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव की अगुआई में जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक में अभियान को ब्लॉक, बूथ स्तर तक पहुंचाने का फैसला लिया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री, जिला प्रभारी अशोक राज आहुजा ने कार्यकर्ताओं से अभियान की गति दोगुनी करने को कहा। उन्होंने कहा, बढ़े बिजली बिलों से परेशान लोगों का समर्थन मिल रहा है। जिले के हर घर तक पहुंचकर फॉर्म भरवाने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने ब्लॉक अध्यक्षों को रोज का लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए। घर-घर संपर्क बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा, अभियान को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। जनता की नाराजगी को व्यापक आंदोलन का रूप दिया जाएगा। सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने ग्रामीण इलाकों, महिलाओं के बीच अभियान सक्रिय करने पर जोर दिया। पूर्व प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने कार्यकर्ताओं से नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरने की अपील की। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने अभियान को जन-आंदोलन बनाने की बात कही। सोशल मीडिया समेत सभी माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। बैठक में जिला, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *