![]()
किशनगंज के महिला थाना में एक महिला ने अपने पति सहित छह ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और घर से निकालने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता शबनम ने अपने आवेदन में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में इजहार खान से हुई थी। शादी के बाद तीन बेटियों के जन्म पर पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य उसे लगातार ताना देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। तीन वर्षों से पति ने घर-खर्च देना भी बंद कर दिया था
महिला का आरोप है कि बाद में दो बेटों के जन्म के बावजूद उसके साथ दुर्व्यवहार और प्रताड़ना जारी रही। उसने बताया कि पिछले लगभग तीन वर्षों से पति ने घर-खर्च देना भी बंद कर दिया था, जिससे बच्चों के पालन-पोषण में काफी कठिनाई हो रही थी। आवेदन के अनुसार, 24 मई 2026 को जब शबनम ने खर्च के लिए पैसे मांगे, तो पति ने उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर अन्य परिजनों ने भी गाली-गलौज की और उसे पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद उसे अपने पांचों बच्चों के साथ घर से निकाल दिया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी इस घटना के बाद महिला ने न्याय के लिए महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
महिला ने पति समेत 6 ससुराल वालों पर कराई FIR:बोली- पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की, दहेज को लेकर प्रताड़ित किया
