Headlines

महेंद्रगढ़ में रिटायर्ड टीचर से 9.80 लाख हड़पने वाला काबू:सस्ती जमीन दिलाने का झांसा दिया, एक साथी पहले पकड़ा जा चुका




महेंद्रगढ़ जिले के साइबर थाना नारनौल पुलिस ने एक रिटायर्ड टीचर से 9.80 लाख रुपए हड़पने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के धनेटा गांव निवासी जसवीर के रूप में हुई है। एएसपी फैजल खान ने बताया कि नारनौल के लहरोदा गांव निवासी रिटायर्ड टीचर यादराम ने शिकायत दर्ज कराई थी। यादराम के पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था, जिसने राजस्थान के नौगांव में सस्ती जमीन बेचने का लालच दिया। शुरुआत में यादराम ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था। जबरन पैसे ट्रांसफर कराए हालांकि, लगातार फोन आने के बाद यादराम जमीन देखने के लिए नौगांव पहुंचे। निर्धारित स्थान पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद 4 युवक वहां आए और शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और पासवर्ड और ओटीपी लेकर उनके बैंक खाते से 1 लाख 20 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद, आरोपियों ने यादराम को डरा-धमकाकर अपने किसी रिश्तेदार या मित्र से पैसे मंगवाने के लिए मजबूर किया। डर के मारे यादराम ने अपने मित्र सुरेश को फोन कर 8 लाख 60 हजार रुपए की व्यवस्था करने को कहा। आरोपियों ने अपने बैंक खाते की जानकारी यादराम के मोबाइल से भेजी, जिसके बाद यह राशि उनके बताए खाते में ट्रांसफर कर दी गई। 4 जुलाई को एक साथी को किया था गिरफ्तार वारदात के बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और घटना की जानकारी किसी को न देने के लिए डराया। घर पहुंचने के बाद यादराम ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ साइबर थाना नारनौल में भी शिकायत दी। शिकायत मिलते ही साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर पुलिस ने 4 जुलाई को एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए अब दूसरे आरोपी जसवीर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *