Headlines

माकपा नेता मंगेज को दिल्ली जाने से रोकने का आरोप:समर्थकों ने बताया नजरबंदी, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल




माकपा नेता मंगेज चौधरी को दिल्ली में चल रहे छात्रों के आंदोलन में शामिल होने से रोकने का मामला सामने आया है। चौधरी के समर्थकों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें दिल्ली जाने से रोकने के बाद नोहर स्थित उनके आवास पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया और उन्हें नजरबंद कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। समर्थकों ने पुलिस की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए विरोध जताया है। भादरा मोड़ पर पुलिस ने रोका जानकारी के अनुसार, मंगेज चौधरी गुरुवार को दिल्ली में आयोजित छात्रों के आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान भादरा मोड़ के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर उन्हें रोक लिया और आगे जाने की अनुमति नहीं दी। समर्थकों का कहना है कि रास्ते में रोकने के बाद नोहर स्थित चौधरी के निवास पर भी पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। उन्होंने इसे नजरबंदी बताते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। चौधरी बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद मंगेज चौधरी ने इसे “आजाद भारत में शर्मनाक” कार्रवाई बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन आंदोलन में शामिल होने जा रहे लोगों को रास्ते में रोकना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस के नाकों से छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और इस तरह की कार्रवाई से आंदोलन कमजोर नहीं होगा। समर्थकों ने जताया विरोध मंगेज चौधरी के समर्थकों ने भी पुलिस कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल होने से रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *