![]()
पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरनतारन जिले की सरहाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीएसपी पट्टी रवि शेर सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 250 नशीली (नीली) गोलियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए एसआई रोहन सोढ़ी ने बताया कि पुलिस टीम दाना मंडी से ददेहर साहिब जाने वाली सड़क पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव ददेहर साहिब की तरफ से दो व्यक्ति पैदल आते दिखाई दिए। सामने पुलिस की गाड़ी देखकर दोनों घबरा गए और पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। घास में फेंका लिफाफा, खुली पोल भागने की हड़बड़ाहट में एक आरोपी ने अपने हाथ में पकड़ा पॉलीथिन का लिफाफा सड़क किनारे उगी घास में फेंक दिया। पुलिस टीम ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए संदेह के आधार पर दोनों को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदा और अजयपाल सिंह उर्फ पाला (दोनों निवासी गांव ददेहर साहिब) के रूप में हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने जब मौके पर फेंके गए पॉलीथिन के लिफाफे की तलाशी ली, तो उसमें से 250 प्रतिबंधित नीली नशीली गोलियां बरामद हुईं। थाना सरहाली में आरोपियों के खिलाफ मामला नंबर 185, धारा 22/29/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे ये गोलियां कहां से लाए थे और आगे किसे सप्लाई करने वाले
Source link
तरनतारन में 250 नशीली गोलियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस देख भागने लगे आरोपी, पॉलिथिन घास में फेंका, पुलिस ने पकड़ा तो खुली पोल
