![]()
मुरैना चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन रोकने के लिए पुलिस और वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। शनिवार रात पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना और वनमंडलाधिकारी हरिश्चंद्र बघेल ने जिले के अलग-अलग रेत घाटों और संभावित परिवहन मार्गों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारी अंबाह क्षेत्र के कुठियाना और चुसलाई नदी घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर भी पहुंचे। यहां जगह-जगह खंतियां खुदी मिलीं, लेकिन घाट क्षेत्र में मौके पर अवैध रेत उत्खनन होता नहीं मिला। नाकों की चेकिंग व्यवस्था देखी SP और DFO ने सराय का पुरा, मेथाना, महचंदपुर, मृगपुरा, सिकरौदा नहर और वन चौकी सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया। अधिकारियों ने स्थायी और अस्थायी नाकों पर पहुंचकर वहां की चेकिंग व्यवस्था देखी। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और संदिग्ध वाहनों की जांच व्यवस्था का भी जायजा लिया। रेत परिवहन वाले वाहनों के दस्तावेज जांचने के निर्देश SP धर्मराज मीना ने पुलिस बल को चंबल घाटों से निकलने वाले संभावित रास्तों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। रेत परिवहन करने वाले वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज और परिवहन की वैध अनुमति जांचने को कहा गया है। अनियमितता मिलने पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रात्रि ड्यूटी के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों और संभावित परिवहन मार्गों पर लगातार पेट्रोलिंग करने के साथ अचानक चेकिंग करने को भी कहा गया है। संदिग्ध वाहन या अवैध रेत उत्खनन-परिवहन से जुड़ी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए। अवैध उत्खनन पर होगी कार्रवाई SP ने कहा कि चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों और वाहनों पर नजर रखी जा रही है। स्थायी और अस्थायी नाकों के जरिए रात्रि निगरानी और चेकिंग जारी रहेगी। अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण में शामिल पाए जाने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मुरैना में चंबल के घाटों में रात में भी निगरानी:SP-DFO अवैध खनन रोकने की चेकिंग, मेथाना, महचंदपुर, मृगपुरा, सिकरौदा नहर और वन चौकी पहुंचे
