![]()
जौनपुर के जलालगंज रेलवे फाटक संख्या 30/C से गुजरने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर रेलवे के मुताबिक, मरम्मत कार्य के चलते यह फाटक रविवार 4 अक्टूबर को सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान फाटक से वाहनों के साथ पैदल लोगों की आवाजाही भी पूरी तरह बंद रहेगी। रेलवे ने सुरक्षा को देखते हुए मरम्मत का काम पूरा होने तक फाटक बंद रखने का फैसला लिया है। 12 घंटे तक फाटक बंद रहने से रोजाना आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। रेलवे ने लोगों से पहले से वैकल्पिक रास्ते चुनने की अपील की है। सुबह 5 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा फाटक फाटक संख्या 30/C रविवार को लगातार 12 घंटे बंद रहेगा। सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक यहां से कोई वाहन या पैदल यात्री रेलवे लाइन पार नहीं कर सकेगा। मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चलते आवाजाही पर रोक रहेगी। फाटक बंद होने के दौरान लोग फाटक संख्या 29/C नेवादा और 31/C कोड़री का इस्तेमाल कर सकेंगे। रेलवे ने इन दोनों फाटकों को वैकल्पिक मार्ग के तौर पर निर्धारित किया है।
रोज आने-जाने वालों को होगी परेशानी जलालगंज फाटक से रोजाना गुजरने वाले लोगों को रविवार को अपना रास्ता बदलना पड़ेगा। 12 घंटे तक बंद रहने के कारण वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग पर अतिरिक्त समय लग सकता है। रेलवे ने लोगों से बंद फाटक के पास भीड़ न लगाने और सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहा है। लोगों से अपील की गई है कि आवाजाही के लिए केवल निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का ही इस्तेमाल करें।
Source link
जलालगंज रेलवे फाटक 12 घंटे बंद:जलालगंज रेलवे फाटक आज 12 घंटे बंद रहेगा, सुबह 5 से शाम 5 बजे तक आवाजाही पर रोक
