![]()
बनारस से मैहर आ रही काशी एक्सप्रेस (15018) में शनिवार शाम चलती ट्रेन के दौरान एक यात्री से मोबाइल छीनने की घटना सामने आई है। मानिकपुर स्टेशन के आगे डबरा के पास ट्रैक किनारे खड़े एक व्यक्ति ने ट्रेन के बाहर से लोहे की रॉड मारकर यात्री का मोबाइल छीन लिया। इस हमले में एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, वाराणसी निवासी पवन (24 वर्ष), पिता इंसाफ, अपने साथी राहुल पाल के साथ मैहर दर्शन के लिए आ रहा था। शनिवार शाम करीब 6 बजे मानिकपुर स्टेशन पार करने के बाद डबरा के पास यह घटना हुई। हमलावर ने लोहे की रॉड से पवन के हाथ पर चोट पहुंचाई और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। इस घटना में पवन के हाथ की दो उंगलियों में चोट आई है। मैहर पहुंचने के बाद उसके साथी राहुल पाल ने घायल पवन को सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। आरोपी की तलाश जारी पीड़ित यात्री पवन ने शनिवार रात करीब 8 बजे मैहर पहुंचकर जीआरपी थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों से संभावित सुरागों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
Source link
मैहर में चलती ट्रेन में यात्री पर रॉड से हमला:हाथ में लगी चोट, मोबाइल छीना; जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई
