चित्तौड़गढ़ के एक व्यापारी से 2 करोड़ 45 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुख्यात ‘लेडी डॉन’ और जोधपुर के बोरानाडा थाने की हिस्ट्रीशीटर सुमता बिश्नोई तथा उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है।
.
गौरतलब है कि इस हाई-प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान हाईकोर्ट भी लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहा था। थाने में मामला दर्ज होने के बाद से ही सुमता बिश्नोई फरार चल रही थी। पुलिस को उसके अपने घर आने की गुप्त सूचना मिली थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश दी और उसे दबोच लिया।
बोरानाडा एसीपी (ACP) नरेंद्र कुमार पारीक ने बताया- चित्तौड़गढ़ के व्यापारी ने सुमता के खिलाफ धोखाधड़ी और करोड़ों की ठगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमता बिश्नोई के साथ-साथ उसके 2 बेटों- विनोद बिश्नोई और मनीष बिश्नोई को भी गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
—
यह खबर भी पढ़िए…
जोधपुर की ‘लेडी डॉन’ ने कारोबारी से 2.45 करोड़ ठगे:सांवरिया सेठ मंदिर में प्रसाद का ठेका दिलाने को कहा; पैसे वापस मांगे तो बोली-जान ले लूंगी

जोधपुर की ‘लेडी डॉन’ सुमिता विश्नोई उर्फ सुमता ने मध्यप्रदेश के हेड कॉन्स्टेबल के साथ मिलकर एक मिठाई कारोबारी से 2 करोड़ 45 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपियों ने पीड़ित को सांवरिया सेठ मंदिर में लड्डू प्रसाद का ठेका दिलाने और परिचित की जमानत कराने का झांसा दिया था। पढ़ें पूरी खबर
