Headlines

मोगा में पुलिस ने नशा तस्करी के 10 आरोपी पकड़े:उनके पास से हेरोइन, नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद, नेटवर्क तलाशने में लगी पुलिस




नशे की तस्करी और खरीद-फरोख्त के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोगा जिले की पुलिस ने 19 सितंबर को विभिन्न थाना क्षेत्रों में समानांतर कार्रवाई करते हुए कुल 8 मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान पुलिस ने एक महिला सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन, प्रतिबंधित नशीली गोलियां और प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद किए हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई गिरफ्तारियां और बरामदगी थाना सदर मोगा: गुप्त सूचना के आधार पर गश्त के दौरान जसकरण सिंह (निवासी गांव घल्ल कलां) को गिरफ्तार कर उसके पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। थाना कोट ईसे खां: दाना मंडी (गांव मंदर) इलाके में सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सिंघर सिंह, अनीता रानी (दोनों निवासी दौलेवाला) और बूटा सिंह (निवासी लोंगीविंड) को दबोचा। इनके पास से 140 ग्राम हेरोइन और 48 नशीली गोलियां जब्त की गईं। थाना निहाल सिंह वाला: गश्त के दौरान फरीदकोट निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गो और निशान सिंह को काबू कर उनके कब्जे से 100 नशीली गोलियां और 4,400 प्रेगाबालिन कैप्सूल (Pregabalin Capsules IP 3) बरामद किए गए। थाना फतेहगढ़ पंजतूर: दाना मंडी ललिहांदी में कार्रवाई कर दिलबाग सिंह (निवासी फतेहगढ़ पंजतूर) को 15 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया। थाना सिटी साउथ मोगा: दाना मंडी झंडेवाल के समीप जगजीत सिंह (निवासी चंदपुराना, बाघापुराना) को गिरफ्तार कर उसके पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। थाना बधनी कलां: पुलिस ने वार्ड नंबर 4 (मियाणा पैलेस के पास) के निवासी सतीश कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन जब्त की। थाना अजीतवाल: एलएलआर कॉलेज रोड के पास नाकाबंदी के दौरान जगजीत सिंह उर्फ गग (निवासी चूहड़चक) को 91 खुली नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना मैहना: गांव रौली लिंक रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्थिति में घूम रहे जसवंत सिंह उर्फ डाकू (निवासी बुंघीपुरा) को काबू कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कानूनी कार्रवाई जारी मोगा पुलिस प्रशासन का कहना है कि सभी मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार तस्करों से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि नशे की सप्लाई चेन और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज का पर्दाफाश किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *