Headlines

मोहनिया में लोगों ने सड़क पर रोपे धान:NHAI-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप,लोग बोले-'सड़क और नाले में अंतर करना मुश्किल'




मोहनिया शहर के दक्षिणी-पूर्वी सर्विस रोड पर महीनों से जलजमाव और जर्जर सड़क की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों और दुकानदारों में आक्रोश है। इस समस्या के विरोध में ग्रामीणों और दुकानदारों ने सड़क पर जमा पानी में धान की रोपनी कर अनोखा प्रदर्शन किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… गंदा पानी दुकानों और घरों के सामने जमा स्थानीय निवासी सुमित गुप्ता और व्यापारी दीपक रावत ने बताया कि सर्विस रोड की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि सड़क और नाले में अंतर करना मुश्किल है। लगभग एक महीने से अधिक समय से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे गंदा पानी दुकानों और घरों के सामने जमा है। जलजमाव से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे व्यापारियों का कहना है कि जलजमाव के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुँच पा रहे हैं, जिससे उनका व्यवसाय पूरी तरह से ठप हो गया है। दुकान का किराया, कर्मचारियों का वेतन और घर चलाना मुश्किल हो गया है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि NHAI, नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन इस समस्या की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालकर पल्ला झाड़ रहे हैं। इस अनदेखी से स्थानीय लोग और व्यापारी बेहद परेशान हैं। जलजमाव के कारण गलत दिशा से आ रहे वाहनों से हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। आक्रोशित लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन या NHAI जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकालते हैं, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *