Headlines

मोहाली से कौमी इंसाफ मोर्चा का राजभवन तक मार्च:बंदी सिंहों की रिहाई और हवारा की पैरोल की मांग; मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर बैरिकेड्स




बंदी सिंहों की रिहाई और भाई जगतार सिंह हवारा की पैरोल की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा आज मोहाली से चंडीगढ़ स्थित पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के सरकारी आवास राजभवन तक मार्च करेगा। मार्च को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर के प्रमुख रास्तों और रणनीतिक स्थानों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। मोर्चे में विभिन्न धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। 15 अगस्त से पहले रिहाई की मांग कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से पिछले दिनों पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर 15 अगस्त से पहले भाई जगतार सिंह हवारा की पैरोल और अन्य बंदी सिंहों की रिहाई की मांग रखी गई थी। मोर्चे की ओर से स्पष्ट किया गया था कि मांग पूरी नहीं होने पर राजभवन तक मार्च किया जाएगा। जेल से वीडियो जारी कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील मार्च से पहले भाई जगतार सिंह हवारा की ओर से जेल से वीडियो जारी कर समर्थकों से शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने की अपील की गई है। मोर्चे की ओर से भी प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने की बात कही गई है। मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर पुलिस का पहरा प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। प्रशासन से बातचीत भी जारी राजभवन मार्च को टालने के लिए प्रशासन की ओर से कौमी इंसाफ मोर्चा के साथ बातचीत जारी है। प्रशासन की कोशिश है कि बातचीत के जरिए कोई समाधान निकाला जाए और मार्च की स्थिति न बने। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में मोर्चा आज मार्च निकालने की तैयारी में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *