![]()
गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर में एक युवती से कथित अभद्र व्यवहार के मामले में पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया था। उसे करीब दो घंटे बाद छोड़ दिया गया, जिससे लोगों में गुस्सा फैल गया। इस मामले पर रविवार को किसान नेता राव मानसिंह के नेतृत्व में सामुदायिक भवन में 36 बिरादरी की पंचायत बुलाई गई। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। पंचायत में आरोपी की गिरफ्तारी और उसके सामाजिक बहिष्कार की मांग रखी गई, जिस पर सभी ने सहमति जताई। थाना प्रभारी ने मांगा समय इसके बाद लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने सुबह तक का समय मांगा और कार्रवाई का भरोसा दिया। लोगों ने साफ कहा कि अगर सुबह तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदर्शन तेज किया जाएगा। पुलिस कर रही मामले की जांच इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जांच के तथ्यों के आधार पर नियमों के हिसाब से कार्रवाई होगी। पंचायत के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है।
Source link
युवती से कथित अभद्र व्यवहार पर भड़के लोग:गुरुग्राम में 36 बिरादरी की पंचायत, आरोपी के बहिष्कार पर सहमति
