![]()
रायपुर के खमतराई इलाके में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 37 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की मात्रा 6.660 बल्क लीटर और कीमत करीब 4,440 रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर को खमतराई पुलिस इलाके में पेट्रोलिंग और अवैध गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के बालाजी चौक के पास मुखबिर से सूचना मिली कि छोटापारा की आरव्हीएच कॉलोनी में एक व्यक्ति घर के बाहर बोरी में अवैध शराब रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ की। उसने अपना नाम ई. सुरेश रॉव (25), पिता ई. तारकेश्वर रॉव, निवासी आरव्हीएच कॉलोनी छोटापारा बताया। बोरी की तलाशी में मिले 37 पौवा पुलिस ने युवक के कब्जे में रखी हरे रंग की प्लास्टिक बोरी की तलाशी ली। इसमें 180-180 एमएल के 37 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की मिले। शराब के संबंध में युवक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खमतराई थाने में अपराध क्रमांक 1048/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पांडे और एसीपी उरला पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में खमतराई पुलिस ने की। पुलिस का कहना है कि इलाके में अवैध शराब और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Source link
खमतराई में अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार:डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के पास बोरी में रखी थी गोवा स्पेशल व्हिस्की
