![]()
कोरबा में रक्षाबंधन त्योहार से पहले कोरबा में खाद्य विभाग ने मिलावट और घटिया खाद्य सामग्री के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर जिले में ‘बने खाबो–बने रिहबो 2.0’ अभियान चलाया जा रहा है। 17 से 23 अगस्त तक चलने वाले इस सात दिवसीय अभियान के तहत मिठाई, डेयरी और किराना दुकानों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को गौ माता चौक, सीतामढ़ी स्थित मां सर्वमंगला डिस्ट्रीब्यूटर पर कार्रवाई की गई। यहां से नारियल लड्डू और मसूर पाक के सैंपल जांच के लिए लिए गए। गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर करीब 10 हजार रुपए की खाद्य सामग्री सीज की गई। पनीर, दूध, मावा बर्फी समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए खाद्य विभाग की टीम महीने की शुरुआत से ही अलग-अलग क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है। 6 अगस्त को कटघोरा की अमृततुल्य दूध डेयरी से पनीर, 7 अगस्त को दीपका की अन्नपूर्णा और शिवम डेयरी से दूध तथा टीपी नगर की मां कालिका डेयरी से पनीर और खोवा के नमूने लिए गए। इसके बाद 11 अगस्त को टाटा मिक्सचर फैक्ट्री से मिक्सचर और बुधवानी प्रॉडक्ट्स से मावा बर्फी का सैंपल लिया गया। ढाबे से पका चावल और आटा भी जांच के लिए भेजा 13 अगस्त को सांझा चूल्हा ढाबा से पका हुआ चावल और आटा जांच के लिए भेजा गया। अब 17 अगस्त को मां सर्वमंगला डिस्ट्रीब्यूटर से नारियल लड्डू और मसूर पाक के नमूने लिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सभी सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीज माल से छेड़छाड़ की तो होगी अतिरिक्त कार्रवाई खाद्य विभाग ने करीब 10 हजार रुपए की सामग्री को संदेह के आधार पर सीज किया है। फिलहाल यह सामान दुकान में ही रखा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि सीज किए गए माल से किसी तरह की छेड़छाड़ पाई गई तो दुकानदार के खिलाफ अतिरिक्त धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। पैकेट की तारीख और जानकारी भी जांचेगी टीम अभियान के दौरान सिर्फ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता ही नहीं, बल्कि पैकेजिंग नियमों की भी जांच की जा रही है। टीम यह देख रही है कि पैकेट पर निर्माण तिथि, एक्सपायरी डेट, मात्रा और सामग्री का विवरण सही तरीके से दर्ज है या नहीं। नियमों का उल्लंघन मिलने पर अलग से कार्रवाई की जाएगी। 23 अगस्त तक चलेगा अभियान खाद्य विभाग के मुताबिक ‘बने खाबो–बने रिहबो 2.0’ अभियान 23 अगस्त तक जारी रहेगा। विभाग ने त्योहार के दौरान आम लोगों से भी अपील की है कि वे मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता और पैकेजिंग की जानकारी जरूर जांचें। संदिग्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिलने पर विभाग को सूचना देने की अपील की गई है।
Source link
रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:बने खाबो–बने रिहबो 2.0 अभियान के तहत,10 हजार का माल सीज, पैकिंग नियमों की भी जांच
