Headlines

राजनांदगांव में बाइक चोर गिरोह पकड़ाया, 7 गाड़ियां मिली:राजनांदगांव, दुर्ग-बालोद से चोरी, बिलासपुर में बेचते थे बाइक, फर्जी RC भी बरामद; 2 चोर गिरफ्तार




राजनांदगांव। साइबर सेल और बसंतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बाइक चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 7 मोटरसाइकिल, 2 फर्जी RC और 1 फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई है। CCTV और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस 6 सितंबर को साइंस कॉलेज स्थित पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम के पास से शिकारीमहका के जयकुमार सिन्हा की HF Deluxe बाइक (CG 08 W 7699) चोरी हो गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर सेल ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी जानकारी जुटाई। इसके आधार पर पुलिस ने देवाशीष गजेंद्र (30) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने राजनांदगांव, दुर्ग और बालोद से 7 बाइक चोरी करना स्वीकार किया। बिलासपुर में बेचता था चोरी की बाइक पूछताछ में पता चला कि देवाशीष चोरी की बाइक बिलासपुर के शेख अमीन (33) को बेचता था। पुलिस ने बिलासपुर में दबिश देकर शेख अमीन को गिरफ्तार किया। उसके पास से 3 चोरी की बाइक बरामद हुईं। वहीं, देवाशीष के कब्जे से 4 अन्य बाइक, 2 फर्जी RC और 1 फर्जी नंबर प्लेट जब्त की गई। पुलिस ने कुल 7 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। ये बाइक हुईं बरामद पुलिस के मुताबिक बरामद गाड़ियों में HF Deluxe, Passion Pro, CB Shine और Honda की बाइक शामिल हैं। इनमें राजनांदगांव, बालोद और दुर्ग से चोरी की गई बाइक भी हैं। एक Honda Shine बाइक OLX के जरिए खरीदी गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में बालोद के परसतरई निवासी देवाशीष गजेंद्र (30) और बिलासपुर के तिफरा देवनगर निवासी शेख अमीन (33) हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस आगे भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *